किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले प्रिंसिपल की पुलिस कर रही तलाश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

किशोरी के साथ अश्लीलता और दुष्कर्म के आरोपी RSS के प्रिंसिपल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज,

यूपी के कौशाम्बी जिले में किशोरी के साथ

अश्लीलता और दुष्कर्म के आरोपी RSS के प्रिंसिपल के खिलाफ गंभीर धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।कोखराज थाना पर आरोपी डी के मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने रेप सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है,आरोपी को अरेस्ट करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।

कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में RSS द्वारा संचालित रामबली शर्मा सरस्वती बाल मंदिर स्कूल के प्रिंसिपल की नाबालिग किशोरी के साथ अश्लीलता की एक वीडियो वायरल हुई थी,वायरल वीडियो और पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रेप, पाक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ था जिसको संज्ञान लेकर कोखराज थाना पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है,आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया है,जल्द ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें