गौवंस से लदी पिकप को चरवा पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गौ तस्करी के लिए जा रहे गौवंशों से लदी पिकप को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा

साउद अंसारी- कौशाम्बी

शनिवार की शाम चरवा थाना इलाके से गौ तस्करी के लिए पिकप में‌ गौवंशों को लादकर कुछ लोग तस्करी के लिए ले जा रहे थे। घटना की जानकारी किसी ने चरवा थाना पुलिस को दी। सूचना पर चरवा थाना पुलिस सतर्क हुई और भरवारी चरवा मार्ग पर चेकिंग लगा दी। इतने में चरवा क्षेत्र के अरई गाँव के पास जैसे ही गौवंशो से लदी पिकप पहुंची तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो पिकप चालक गाड़ी न रोककर पुलिस को देखते ही तेज स्पीड में भागने लगा। पिकप चालक को भागता देख चरवा थाना पुलिस ने पिकप का पीछा किया। और लगभग दस किलोमीटर तक पीछा करने के बाद कोखराज थाना क्षेत्र के दरियापुर मझियांवा गाँव के पुल के पास पुलिस ने घेरा बंदी कर गौवंशों से लदी पिकप को पकड़ लिया। वहीं घटना में पिकप चालक मौके से फरार हो गया। चरवा थाना पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद गौवंशों से लदे पिकप को चरवा थाना ले गयी। और पिकप चालक की तलाश जुट गयी है। पुलिस के अनुसार पकड़े गये पिकप में चार गौवंश थे।

 

 

‌

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें