रांग नंबर से हुई दोस्ती फिर प्यार, शादी से इंकार पर हुई शिकायत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

रिपोर्ट: शब्बर अली

चायल सर्किल इलाके में फोन पर बातचीत के दौरान युवती से दोस्ती कर रेप का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा किया। लिव-इन में रहने के बाद अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है। शनिवार को युवती ने थाने जाकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पिपरी थाना इलाके के एक गांव की युवती ने बताया कि एक साल पहले रांग नंबर से उसकी दोस्ती करारी थाना इलाके के एक गांव के युवक के साथ हो गई। बातचीत आगे बढ़ी तो दोनों वीडियो कॉलिंग पर लाइव एक दूसरे का दीदार करते हुए प्यार भरी बातें और एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। लगातार मोबाइल पर बातचीत होने पर दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद आरोपी युवक उससे मिलने के लिए आने लगा। एक साल पहले आरोपी ने युवती के साथ रेप कर दिया। विरोध करने पर उसने शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर वह लगातार एक साल तक युवती के साथ शरीरिक सम्बंध बनाता रहा। इस दौरान युवती के शादी करने को कहने पर वह टालमटोल करता रहा। दबाव बनाने पर उसने शादी करने से इंकार कर दिया। युवती के अनुसार उसने किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। शनिवार को युवती ने थाने जाकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

मो:7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें