मतदान कार्मिकों को दूसरे दिन भी दिया गया द्वितीय प्रशिक्षण

 

रिपोर्ट: शब्बर अली

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए शनिवार को दूसरे दिन एमवी कान्वेट स्कूल एण्ड कालेज ओसा में मास्टर ट्रेनरों द्वारा पोलिंग पार्टी के समस्त मतदान कार्मिकों को सामान्य, ईवीएम, एमपीएस ऐप एवं वेबकास्टिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर समस्त पोलिंग पार्टी के पीठासीन अधिकारियों के मोबाइल में एमपीएस ऐप को इंस्टॉल कराया गया।

मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार सिंह एवं विकास पाण्डेय द्वारा मतदान कार्मिक पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को उनके कार्यों एवं दायित्वों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर द्वारा सामान्य प्रशिक्षण वास्तविक मतदान तिथि के एक दिन पूर्व (पोलिंग पार्टी रवानगी के दिन) के दायित्व की विस्तृत जानकारी व प्रशिक्षण दिया गया। इसी प्रकार मतदेय स्थल पर की जाने वाली कार्रवाई, बूथ व्यवस्था, वास्तविक मतदान के दिन की कार्रवाई, मॉक पोल, ईवीएम मशीनों का संयोजन, विशेष परिस्थिति आने पर की जाने वाली कार्रवाई, मतदान समाप्ति के समय व समाप्ति के बाद की जाने वाली कार्रवाई आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रशिक्षित किया गया। ईवीएम का प्रशिक्षण यथा-वीवीपैट, बैलेट यूनिट एवं कन्ट्रोल यूनिट को आपस में संयोजित करना, मॉक पोल, स्पेशल टैग लगाना, ईवीएम मशीन की सीलिंग एवं मतदान से सम्बन्धित विभिन्न प्रक्रियाओं के विषय में विधिवत प्रशिक्षण दिया गया। तकनीकी सहायक प्रशिक्षण दिलीप कुमार वर्मा द्वारा मतदान कार्मिकों को मतदान प्रतिशत संकलन ऐप मे समय-समय पर दी जाने वाली सूचनाओं की प्रक्रिया का प्रशिक्षण प्रदान करते हुए पूरी ऐप पर किये जाने वाले समस्त कार्यों को डेमो वीडियो के माध्यम से भी प्रदर्शित कर अवगत कराया गया। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कीर्त कुमार द्वारा मतदान केंद्र पर होने वाली वेबकास्टिंग प्रक्रिया से अवगत कराते हुए उसमे लगे कैमरा के एंगल एवं सावधानियों के विषय में बताया गया। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सच्चिदानंद यादव व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुमार कुशवाहा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

मो:7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More