बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

रिपोर्ट:शब्बर अली
पूरामुफ्ती थाने के एयरफोर्स मनौरी गेट के समीप शनिवार भोर बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मय कार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कबजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
  मादपुर गांव निवासी अरविंद कुमार पटेल (36) पुत्र जगन्नाथ पटेल किसानी के साथ साथ सब्जी बेचने का भी काम करता था। शनिवार भोर वह बाइक से मुंडेरा मंडी सब्जी लेने जा रहा था। एयरफोर्स मनौरी गेट के समीप पीछे से आ रही बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार घायल होकर सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। हादसे के बाद चालक मय कार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एम्बुलेंस से एसआरएन के लिए भेजा। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक के मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी अजीत सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। भाई विजय कुमार पटेल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार नंबर के जरिये आरोपी की तलाश की जा रही है।
नोट:समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588
Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More