आपके एक एक वोट से ही तय होगा देश का भविष्य : सीडीओ

आपके एक एक वोट से ही तय होगा देश का भविष्य : सीडीओ

रिपोर्ट: शब्बर अली

कड़ा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोरियो और प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर सातों में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदाता चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी ने कहा कि वोट आपका अस्त्र है, इससे अपनी सरकार चुनें।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा की वोट देना सभी का लोकतांत्रिक अधिकार है। सभी के वोट अमूल्य है। आप अपने एक वोट से अच्छी सरकार का चुनाव कर सकते है। आपके एक-एक वोट से देश का भविष्य तय होगा। इसलिए 20 मई को होने वाले लोकसभा के चुनाव में अपने मत रूपी अस्त्र का प्रयोग करते हुए बिना किसी डर के अपने मनपसंद व्यक्ति को वोट अवश्य करें। कहा कि बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा मतदान वाले दिन सबसे पहले बूथ पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। इस दौरान बीडीओ दिनेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार, एआरपी प्रभाकर मिश्र सहित कई लोग उपस्थित रहे।

नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

मो: 7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More