दुर्गापुर गांव के समीप गोली मारकर किसान की हत्या, सनसनी
रिपोर्ट: शब्बर अली
पिपरी थाने के दुर्गापुर–सैदपुर गांव के बीच में शनिवार रात किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई।किसान का शव खून से लथपथ खेत के समीप पड़ा मिला। जानकारी मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुर्गापुर गांव निवासी रामानुज सिंह (32) पुत्र राजाराम किसानी करता था। शनिवार को वह सैदपुर गांव स्थित खेतों में भूसा ढुलाई के लिए गया था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों के अनुसार बदमाशों ने युवक को एक गोली सीने और दूरी कनपटी पर मारी है। सूचना मिलने के बाद सीओ चायल मनोज कुमार सिंह रघुवंशी पिपरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।






