प्रयागराज के अर्नव व अर्चिता चेस 2024 के चैंपियन

प्रयागराज के अर्नव व अर्चिता चेस 2024 के चैंपियन

रिपोर्ट: शब्बर अली

कोखराज स्थित एक निजी होटल में तीन दिन से चल रही आयु वर्ग 17 यूपी इंटरनेशनल रेटिंग चेस चैंपियनशिप प्रतियोगिता बुधवार को सकुशल सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में बालक व बालिका दोनो वर्ग में प्रयागराज के खिलाड़ी चैंपियन रहे। प्रतियोगिता सम्पन्न होने पर सचिव राघवेंद्र शुक्ल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

22 अप्रैल से चेस चैंपियनशिप प्रतियोगिता कराई जा रही थी। सात चक्र में हुई प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रयागराज के अर्नव अग्रवाल ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर प्रयागराज के ही मो. हसनैन सिद्दीकी, तीसरे स्थान पर यहीं के प्रबल पांडेय, चौथे स्थान पर सहारनपुर के श्रेयस राज व पांचवे स्थान पर आगरा के श्रेयांस सिंह रहे। इसी तरह बालिका वर्ग में प्रयागराज की अर्चिता अग्रवाल प्रथम तो दूसरे स्थान पर कानपुर की सुमुखी शुक्ला रहीं। तीसरे स्थान पर वाराणसी की विधि एंजलिना, चौथे स्थान पर कानपुर की तन्मयता एवं पांचवे स्थान पर प्रयागराज की प्रिया यादव रहीं। प्रतियोगिता सम्पन्न होने के बाद सचिव राघवेंद्र शुक्ल ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सचिव राघवेंद्र शुक्ल ने बताया इस प्रतियोगिता में लगभग 20 जिलों के लगभग 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। पुरस्कार वितरण के दौरान लखनऊ से आर्बिटर आनन्द, रायबरेली से आर्बिटर आदित्य, चन्द्र प्रकाश, शिव शंकर यादव, आभास आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More