मोबाइल चलाने को लेकर पिता ने बेटे को बेरहमी से धुना

मोबाइल चलाने को लेकर पिता ने बेटे को बेरहमी से धुना

रिपोर्ट: शब्बर अली 

 

सरायअकिल थाने के चंदूपुर अमरायन गांव में सोमवार दोपहर मोबाइल चलाने को लेकर पिता ने बेटे को लोहे की रॉड से जमकर पीट दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर मौके पर जुटे परिजनों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल किशोर को इलाज के लिए सीएचसी सरायअकिल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

चंदूपुर अमरायन गांव निवासी अशोक कुमार किसानी करता है। परिजनों के अनुसार सोमवार को वह अपना मोबाइल घर पर चार्जिंग में लगाया हुआ था। इसी बीच उसका पंद्रह वर्षीय बेटा प्रियांशु चार्जिंग से मोबाइल निकालकर उसे चलाने लगा। कुछ देर के बाद पहुंचे पिता ने मोबाइल बेटे को खेलते देखा तो अपना आपा खो दिया। उसने लोहे के रॉड से बेटे की जमकर पिटाई कर दी। इससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर मौके पर जुटे परिजनों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे किशोर के मामा ने उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। इसी दौरान किसी ने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दे दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इस सम्बंध में इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है मामला संज्ञान में है। परिवारिक विवाद है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More