बेकाबू टैंकर ने सड़क पार कर रहे मजदूर को कुचला, मौत

बेकाबू टैंकर ने सड़क पार कर रहे मजदूर को कुचला, मौत

रिपोर्ट: शब्बर अली

 

संदीपन घाट थाने के काजीपुर बाजार के समीप सड़क पार कर रहे भट्टा मजदूर को बेकाबू टैंकर ने कुचल दिया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने टैंकर चालक को दबोच लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रयागराज जनपद के नवाबगंज थाना अंतर्गत टिकरी गांव निवासी 50 वर्षीय पप्पू सरोज पुत्र राम अवतार तेरहमील स्थित एक ईंट भट्ठा पर रहकर मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार को वह काजीपुर बाजार सामान खरीदने के लिए गया था। सामान खरीदकर वो सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान पूरामुफ्ती की तरफ से कानपुर को जा रही तेज रफ्तार टैंकर ने उसे कुचल दिया। हादसे में पप्पू सरोज की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आसपास रहे लोगों ने भाग रहे टैंकर चालक को दबोच लिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन को अपने कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More