समाजसेवी ने बच्चों को किताब-कॉपी और पेन-पेंसिल किया वितरित

समाजसेवी ने बच्चों को किताब-कॉपी और पेन-पेंसिल किया वितरित

रिपोर्ट: शब्बर अली

पूरामुफ्ती के मादपुर गांव में रविवार को मनाई गई संविधान रचयिता की 133वीं जयंती

पूरामुफ्ती के मादपुर गांव में रविवार को संविधान के रचयिता डा.भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रीतम पटेल ने जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर बच्चों को कापी-किताब और पेन-पेंसिल वितरित किया।

मुख्य अतिथि समजसेवी प्रीतम पटेल ने बाबा साहब की जयंती पर लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अम्बेडकर साहब हमेशा से शोषितों-वंचितों और मजलूमों के हक व अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे। वह हमेशा सबको बराबरी का हक अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे। बाबा साहब ने ऐसे समाज का सपना देखा था जिसमे गैर बराबरी और भेदभाव का स्थान न हो आज के हालातों से डरने वालों को बाबा साहेब के संघर्ष को याद करना चाहिए, इससे जरूर रास्ता मिलेगा और परिवर्तन होगा। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी का संविधान न होता तो गरीब का बेटा कभी बड़े पदों तक नहीं पहुंच पाता। मुख्य अतिथि ने उपस्थित बच्चों को कापी-किताब और पेन-पेंसिल वितरित किया। कार्यक्रम के आयोजक हर्षित रंजन ने कहा कि बाबा साहेब हमेशा से वंचितों के हक व अधिकार की बात किया करते थे। इस अवसर पर संजय बाल्मीकि, अर्पित रंजन, गुलाब गौतम, पप्पू गौतम, अंकित पटेल, राजू पासी, अनिल कुमार, अमन वर्मा, हिमांशु, सुधांशु, हिमांशु वर्मा, एडवोकेट अभिषेक वर्मा, डीटी पेन्टर और चुम्मी गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More