हेलो किड्स और स्विमिंग पूल का केपीएस भरवारी में हुआ उद्घाटन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

हेलो किड्स और स्विमिंग पूल का केपीएस भरवारी में हुआ उद्घाटन….

ग्रैंडपेरेंट्स डे सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन….

 

भरवारी स्थित कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज स्कूल में आज दिनांक 31 मार्च 2024 को ‘हेलो किड्स बिल्डिंग’ और स्विमिंग पूल का उद्घाटन हुआ साथ ही साथ सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने केपीएस भरवारी में चार चांद लगा दिया इस समारोह में स्कूल के छात्र-छात्राओं 18 कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर अपने रंगीन प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला, साहित्य, और खेल की कुशलता को प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम में सरस्वती वंदना ,गणेश वंदना ,नर्सरी की छात्र-छात्राओं के माध्यम से साला लाला कार्यक्रम की अद्भुत प्रस्तुति, वही कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल और कॉलेज का यह कार्यक्रम दादा दादी नाना नानी के लिए समर्पित था इसी आधार पर बच्चों ने दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ ,कार्यक्रम करके पूरे महफिल को गमगीन कर दिया और पूरा वातावरण अपने दादा-दादी नाना नानी के प्रति आदर भाव वाला जैसा हो गया वही अगली कड़ी में फोक डांस, तुझ में रब दिखता है ,जय श्री राम एक्ट, वेलकम टू आवर स्कूल एक्ट ,महाभारत जिसमें चीर हरण का बहुत ही मनोहारी प्रस्तुतीकरण किया गया और मदर डांस साथ ही साथ फादर डॉटर डांस ,कलर फैंसी ड्रेस, सोलो डांस और अंत में होली के नृत्य जो की राधा कृष्ण पर आधारित थे, में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

और पूरे कार्यक्रम में खूब वाहवाही लूटी इस अवसर पर, रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के अध्यक्ष पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता जी ने कहा कि नई इमारतें और सुविधाओं के उद्घाटन से स्कूल का स्तर और मानचित्र बदल गया है। उन्होंने इस मौके पर स्कूल के प्रयासों की सराहना की और छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस समारोह की मुख्य अतिथि हृदयकार्णिका रिद्धि सिद्धि और वाइस चेयरपर्सन सपना गुप्ता जी थी इस संध्या में कई कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती सीमा पवार ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना की और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने के लिए समर्थन भी दिया।इस अद्भुत और सम्मोहक सांस्कृतिक संध्या ने स्कूल के परिवार को जोड़ने का एक माधुर्यपूर्ण माहौल सृजित किया और छात्रों को अवसर प्राप्त करने का मौका दिया। इस अवसर पर फाउंडर केपीएस /किडजी देव बाबू गुप्ता जी ,प्रेमचंद गुप्ता जी, सुभाष गुप्ता जी,तानिया गुप्ता जी,वासु गुप्ता जी,प्रांशु गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर मयंक कुमार मिश्रा,नारायण तिवारी, मधुबन पटेल, दीपक खरवार, कोऑर्डिनेटर शशांक श्रीवास्तव,नितेश सिंह जी सौरभ सिंह, विकास पांडे, विकास मणि, अभिषेक बिश्नोई ,अभिषेक बिश्नोई आदि समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं एवं भरवारी नगर के गणमान्य उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें