कौशाम्बी,
सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना,कहा भाजपा के लोग ही भ्रष्टाचारी
कौशाम्बी जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तैयारी में जुट गई है,सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कौशाम्बी के सिराथू में एक जनसभा को संबोधित किया और पार्टी के कार्यकर्ताओ से पूरी तैयारी से जुट जाने को कहा,इंद्रजीत सरोज ने इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कहा कि भाजपा को विपक्ष के लोग ही भ्रष्टाचारी दिखते है जबकि सभी भाजपा वाले ही भ्रष्टाचारी होते है,इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर सभी भ्रष्टाचारी बेनकाब होंगे,उन्होंने मुख्तार अंसारी की मौत मामले में कहा कि मुख्तार अंसारी लगातार पत्र के माध्यम से और आडियो के माध्यम से कह रहे थे कि उन्हें जहर दिया जा रहा है लेकिन किसी ने नहीं सुना और उनकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि भाजपा का अभी तो नमन एक का भ्रष्टाचार सामने आया है वह भी न्याय पालिका के आदेश पर,वही भाजपा वालो ने तो पता नही कितना काला धन रखा है यह आने वाले समय में जरूर उजागर होगा।
भाजपा के 400 पार के बयान पर कहा कि अब बहुत हो चुका है जल्द ही इनका राम नाम सत्य होने वाला है। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज, एमएलसी मानसिंह यादव पूर्व मंत्री मतेश चंद्र सोनकर,राम करन निर्मल, जिला अध्यक्ष जयशंकर यादव विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज अहमद सोनी चौधर,प्रदीप चौधरी, आनंद मोहन पटेल परवेज अहमद अंसारी आवेश अहमद पप्पू सहित तमाम नेता मौजूद रहे।






