मामूली विवाद में बाप बेटों को पीटा

मामूली विवाद में बाप बेटों को पीटा

रिपोर्ट: शब्बर अली

एयरपोर्ट थाने के इंगुआ उर्फ काठगांव में युवक की जेब से रुपए निकालने का विरोध करने पर हमलावरों ने बाप बेटों को पीट दिया। इससे वह लहूलुहान हो गए। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

इंगुआ उर्फ काठगांव निवासी निर्मल पुत्र बाबू लाल ने बताया कि उनका बेटा दीपक घर के बाहर चारपाई डाल कर सोया हुआ था। इसी बीच गांव के एक व्यक्ति ने उसकी जेब में रखा 2700 रुपए पैसा निकाल लिया। शाम करीब छह बजे नींद से जागे दीपक ने अपने रुपए निकालने की जानकारी ली। लोगों से पता चला तो अपने पैसे की मांग उस व्यक्ति से किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर विपक्षी दर्जन भर लोगों के साथ लाठी डंडे कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और मार पीट करने लगा। जिसमें निर्मल समेत बेटे दीपक, गोरे लाल, लालबहादुर घायल हो गए। आसपास रहे लोगों ने बीच बचाव कर उनकी जान बचाई। घायलों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More