सिलेंडर से लगी आग, सामान जलकर राख

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिलेंडर से लगी आग, हजारों रुपए का सामान जलकर राख

रिपोर्ट: शब्बर अली

पिपरी थाने के सेंवढ़ा गांव में खाना बनाते समय सिलेंडर से कच्चे मकान में आग लग गई। चीख पुकार सुन कर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक आग से हजारों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। पीड़ित ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी है।

सेवढ़ा गांव निवासी वीरेंद्र गौतम मजदूरी करता है । उसकी पत्नी गुड्डी देवी रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस रिसाव के चलते आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें आसमान छूने लगी। इससे परिजनों में अफरा – तफरी मच गई। परिजन चीखते चिल्लाते घर से बाहर की तरफ भागे। चीख पुकार सुन कर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने सबमर्सिबल के सहारे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने तक मजदूर के कच्चे घर में रखा कपड़ा, बिस्तर आदि करीब पचास हजार रुपए का सामान जल कर राख हो गया। भुक्तभोगी ने मामले की जानकारी पुलिस और राजस्व विभाग को दे दी है। पुलिस के साथ पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने निरीक्षण करते हुए नुकसान का आकलन किया।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें