बयान से पलट गए सपा प्रमुख अखिलेश, सीटों के बंटवारे में फिर की कंजूसी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बयान से पलट गए सपा प्रमुख अखिलेश, सीटों के बंटवारे में फिर की कंजूसी

_चार नवंबर 2023 को कहा था, आने वाले समय में नहीं दिखाई देगी ऐसी कंजूसी

_अखिलेश के बयान से विधायक पल्लवी का किनारा, कल करेंगी प्रेस कांफ्रेंस

हिमांशु भट्ट : कौशांबी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को राज्य मुख्यालय में पत्रकारों से हुई वार्ता के दौरान एक बयान देकर न सिर्फ गठबंधन कि डोर कमजोर की बल्कि, कौशांबी, फूलपुर और मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र की सियासी आबोहवा भी बदल दी। उन्होंने साफ कर दिया कि अब उनका अपना दल (कमेरावादी) से कोई गठबंधन नहीं है। इस बयान के बाद तीनों संसदीय सीटों से सपा के टिकट की लाइन में लगे नेताओं ने राहत कि सांस ली है। उन्हें इस बात का भरोसा हो गया है कि सीट गठबंधन के खाते में नहीं जाएगी। समाजवादी नेताओं ने टिकट के लिए अपने राजनैतिक आकाओं की परिक्रमा भी तेज कर दी है।

वहीं, दूसरी तरह इस बयान के बाद अखिलेश का चार नवंबर 2023 का बयान भी सुर्खियों में आ गया है। जिसमें उन्होंने साफ कहा था कि वह अपना दल (क) को भरोसा दिलाते हैं कि आगे ऐसा नहीं होगा। यानी सीटों के बंटवारे में कंजूसी नहीं होगी। यह बयान अखिलेश ने अपना दल (क) के स्थापना दिवस पर दिया था। अब विरोधी दलों का आईटी सेल भी इस बयान पर चटखारे ले रहा है। कहा जा रहा है कि अखिलेश ने वायदाखिलाफी की है। हालांकि, अपना दल (कमेरावादी) की नेता और सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने फिलहाल इस बाबत कुछ भी कहने से अभी इंकार किया है। वह शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में ही अपना पक्ष रखेंगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें