आगामी होली के त्योहार के लिए बंदियों द्वारा बनाया जा रहा है प्राकृतिक गुलाल

फतेहगढ़

आगामी होली के त्योहार के लिए बंदियों द्वारा बनाया जा रहा है प्राकृतिक गुलाल । भीमसेन मुकुंद जेल अधीक्षक ने बताया कि बंदियों द्वारा गुलाल का आधार चावल के बहुत ही महीन पावडर से बनाया गया है । इसमें पीला रंग हल्दी से , हरा रंग पालक से और लाल और केशरिया रंग चुकंदर से बनाया गया है । इसमें किसी तरह के केमिकल रंग का प्रयोग नही किया गया है । जेलर अखिलेश कुमार ने बताया कि बंदी बड़े ही उत्साह से प्राकृतिक रंग गुलाल को बना रहे है विभिंग रंग का पचास किलो गुलाल बन कर तैयार हो चुका है ।जिसे जेल उत्पाद केंद्र से बिक्री भी की जाएगी । जेल प्रशासन की और से स्थानीय अधिकारियों कर्मचारियों को भी प्राकृतिक गुलाल भेंट किया जाएगा ।
जेल में गुलाल के निर्माण में उपकारापल अवनीश कुमार , सरोज देवी , वैभव कुशवाह की अहम भूमिका रही है ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More