पहलवान सुपर किंग्स सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी

मीडिया एकादश ने व्यापार मंडल को सौहार्द्र मैच में दी मात


पहलवान सुपर किंग्स सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी


जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे मीडिया खेल महोत्सव में शनिवार का दिन बहुत ही शानदार रहा। आयोजन के तीसरे दिन एक सौहार्द्र मैच के साथ कुल चार मैच खेले गए।

सौहार्द्र मैच में मीडिया एकादश ने व्यापार मंडल की टीम को मात दे दी। इस जीत में आफताब आलम हीरो बनकर उभरे। आज के मैचों की शुरुआत जिला विद्यालय निरीक्षक सच्चिदानंद यादव ने फीता काट कर किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए व्यापार मंडल ने निर्धारित आठ ओवर में 92 रन बनाए। व्यापार मंडल की तरफ से प्रतीक ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। मीडिया की तरफ से अखिलेश गौतम ने 3 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार एकादश ने आफताब आलम के अर्धशतक और अंशुमान के 30 रन की बदौलत जीत हासिल की।
शनिवार को टूर्नामेंट में तीन प्रोफेशनल मैच भी खेले गए।

पहला मैच मास्टर ब्लास्टर्स और रुद्र स्पोर्ट्स अकादमी के मध्य खेला गया। रुद्र अकादमी के सामने मास्टर ब्लास्टर के बल्लेबाज पूरी तरह से नतमस्तक दिखे। अहसान अख्तर ने चार ओवर के अंदर मैच को समाप्त कर रुद्र स्पोर्ट्स को जीत दिला दी। दूसरा लीग मुकाबला पहलवान सुपर किंग्स और जी क्रिएशन के बीच खेला गया। जी क्रिएशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और मात्र 73 रन बना सकी।

इसके बाद सत्यम पटेल के तूफान ने जी क्रिएशन को मात्र 23 गेंदों में टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। तीसरा प्रोफेशनल मैच क्वार्टर फाइनल के तौर पर खेला गया रुद्र स्पोर्ट्स अकादमी और पहलवान सुपर किंग्स के बीच। इस मुकाबले में भी सत्यम पटेल छाए रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए सत्यम पटेल 95 रन और अरमान के 78 रन के चलते 200 रन का विशाल स्कोर बना डाला। एक समय ये मुकाबला एकतरफा लग रहा था लेकिन एहसान अख्तर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का रोमांच बनाए रखा। लेकिन वो अर्धशतक के बाद आउट हो गए। इस तरह पहलवान सुपर किंग्स ने इस मैच को जीत कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैचों के दौरान युवा प्रोत्साहन के लिए मैदान में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, भोले शंकर मौर्य, आशीष कुमार केशवानी, अशोक चौधरी, सपा नेता कैलाश केशरवानी, गुलाम हुसैन, व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री रमेश अग्रहरी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रवेश केशरवानी, कमर रिजवी, शाह आलम, राजू अंसारी,एमएलसी मान सिंह यादव,रईस अहमद,जितेन्द्र सोनकर,अमित केशरवानी, शहरोज, संदीप आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More