कौशांबी में डेढ़ करोड़ के गांजा संग दबोचे गए दो अंतर्राज्यीय तस्कर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी में डेढ़ करोड़ के गांजा संग दबोचे गए दो अंतर्राज्यीय तस्कर
-संदीपन घाट थाना पुलिस को बुधवार की रात मिली कामयाबी
-ट्रक में लादकर उड़ीसा से राजस्थान ले जाया जा रहा था गांजा
कौशांबी जिले की संदीपन घाट थाना पुलिस ने बुधवार की रात नौ बोरी गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को धर दबोचा। बरामद किया गया गांजा ट्रक में लादकर उड़ीसा से राजस्थान ले जाया जा रहा था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत डेढ़ करोड़ के आसपास बताई जा रही है। पकड़े गए तस्करों का पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया है।
संदीपन घाट थाना प्रभारी भुवनेश चौबे बुधवार की रात गश्त पर थे। तभी हाईवे पर उन्हें एक संदिग्ध ट्रक दिखाई दिया। पुलिस वालों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गति बढ़ा दी। इस पर घेराबंदी करके ट्रक को इमामगंज के पास रोक लिया गया। तलाशी के दौरान उसके भीतर से नौ बोरी में भरा हुआ लगभग 150 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ। गुरुवार दोपहर अपने कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्कर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। वह करीब डेढ़ करोड़ रुपया कीमत का गांजा उड़ीसा से राजस्थान प्रांत के अलवर जिला ले जा रहे थे। तस्करों का चालान करते हुए ट्रक को सीज कर दिया गया है।
—-
इन तस्करों की हुई गिरफ्तारी
01- रुपेश खुमेश बिसेन पुत्र खुमेश बिसेन निवासी गोंडी टोला वार्ड नंबर-दो कटंगी टोला गोंदिया महाराष्ट्र
02- रोशन मुरारी पडुलकर पुत्र मुरारी पडुलकर निवासी कुडवा थाना रामनगर जनपद गोंदिया महाराष्ट्र
—-
पुलिस को अब संजय गिरि की तलाश
पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने बताया कि उनके गिरोह का सरगना महाराष्ट्र निवासी संजय गिरि है। उसी के इशारे पर वह एक से दूसरे प्रांत गांजा की खेप पहुंचाने का काम किया करते हैं। इस काम के एवज में मोटी रकम मिलती है। पुलिस ने अब संजय गिरि की तलाश शुरू कर दी है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें