कौशाम्बी
कोखराज कोतवाली के भरवारी कस्बे में सोमवार की शाम मुम्बई पुलिस की छापेमारी से हड़कम्प मच गया। लोग जब तक कुछ समझ पाते मुम्बई पुलिस ने सिंधिया चौकी इलाके के दो लोगों को साथ लेकर सिघिया चौकी चली चली गई। पुलिस ने मामले की तहकीत शुरू कर दी है।
नगर पालिका परिषद भरवारी के कुछ लोग मुम्बई के खाते से लम्बे एमाउंट का ट्रांजेक्शन कर लोगों से फ्राड करके वसूली करते थे। मुम्बई के गिरिया थाना में किसी ने करोड़ों रूपये के फ्राड की शिकायत की थी। सोमवार की शाम को मुम्बई से आई पुलिस टीम ने भरवारी चौकी पुलिस के साथ मिलकर करोड़ो रूपये आन लाइन ट्रांजेक्शन फ्राड मामले में भरवारी कस्बे में छापेमारी की। छापेमारी सिंघिया चौकी क्षेत्र के सिंधिया में छापेमारी कर गुवारा के एक युवक को व काजू के दूसरे युवक को उनके फोन के लोकेशन पर उठा लिया है। चौकी प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि मुम्बई पुलिस ने भरवारी क्षेत्र में छापेमारी कर दो युवकों को उठाया है। हमे भी इस सम्बन्ध में पूरी जानकारी नही है। मुम्बई पुलिस उन युवकों से पूछताछ कर रही है। शायद कोई आन लाईन फ्राड का मामला है।





