भाजपा के पूर्व विधायक के भाई के घर ब्लास्ट की हाई पावर कमेटी जांच भरे नमूने

कौशांबी

भाजपा के पूर्व विधायक के भाई के घर ब्लास्ट की हाई पावर कमेटी जांच: प्रयागराज एक्सप्लोसिव एक्सपर्ट ने छतिग्रस्त स्थल से कलेक्ट किया नमूना, 2 दिन पहले मकान में रहस्यमय हालत में हुआ था ब्लास्ट

सिराथू कस्बे में रहने वाले भाजपा के पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल के बड़े भाई मुन्ना पटेल के घर हुए ब्लास्ट मामले की हाई पावर कमेटी जांच शुरू हो गई है। शनिवार की दोपहर प्रयागराज के एक्सप्लोसिव एक्सपर्ट में छतिग्रस्त मकान के अलग-अलग हिस्सों से नमूना कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा है। भाजपा नेता के घर हुए ब्लास्ट मामले की जांच के आदेश एडीजी तकनीकी लखनऊ के आदेश पर कराई जा रही है।

भाजपा नेता के घर 2 दिन पहले हुए ब्लास्ट मामले की जांच करने प्रयागराज एक्सप्लोसिव एक्सपर्ट अकबर के नेतृत्व में जांच दल शनिवार को पहुंचा। करीब 6 सदस्य जांच डालने ब्लास्ट के अलग-अलग हिस्सों से नमूने डिब्बों में सीज किया है। FLS टीम ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ब्लास्ट के एरिया को खंगाला है। जांच अधिकारी अकबर ने बताया कि ब्लास्ट एरिया से कलेक्ट किए गए नमूने आगरा की लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। जिसकी रिपोर्ट एडीजी तकनीकी सेवाए को सौंपी जानी है। जांच के दौरान भारी पुलिस बल के साथ सर्किल अफसर अवधेश विश्वकर्मा व थाना प्रभारी जय चंद्र शर्मा मौजूद रहे। कार्रवाई को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हुई जिसे पुलिस ने मौके के आसपास जाने से रोक दिया।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 4:00 बजे सिराथू कस्बे में चंद्रिका प्रसाद पटेल उर्फ मुन्ना पटेल के घर पर धमाके के बाद आग लग गई। धमाके वह आग लगने से मकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में घर का कोई भी सदस्य हताहत नहीं हुआ बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त मकान में रहने वाले कोई भी सदस्य घर पर नहीं थे। चंद्रिका पटेल उर्फ मुन्ना पटेल सिराथू विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल के बड़े भाई हैं।

ब्लास्ट की खबर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में छानबीन कर जरूरी सबूत एकत्रित किए थे। जिसको प्रयागराज एफएसएल (FSL ) टीम ने अपने कब्जे में लिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More