कौशाम्बी
IAS राजेश राय ने लिया कौशांबी डीएम का चार्ज:बोले-शासन की मंशा के अनुरूप काम करना उनकी प्राथमिकता
उद्योग की स्थापना कर रोजगार परख जनपद बनाना सर्वोच्च उद्देश्य
कौशांबी के नए जिलाधिकारी के रूप मे IAS राजेश राय ने बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। डीएम राजेश राय साल 2018 बैच के IAS अधिकारी है। उन्होंने करीब ढाई साल का कार्यकाल कानपुर मे यूपीसीडा के ACEO रहकर वहाँ के उद्धोग को विकास के नए आयाम दिया। बतौर डीएम उसका पहला चार्ज है। इसके पहले वह प्रदेश के गृह व कारागार विभाग के सचिव के रूप मे कार्यरत थे।
डीएम राजेश राय ने कलेक्ट्रेट में स्थित कार्यालय पटलों मे रिकार्डरूम, शस्त्र अनुभाग, नजारत अनुभाग, निर्वाचन, जिला आबकारी कार्यालय एवं भूलेख संग्रह अनुभाग आदि के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों से विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्हे निर्देशित किया कि कोई भी आवेदन लम्बित न होने पाये। समय से आवेदन का निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने अभिलेखों का रखरखाव व्यवस्थित तरीके से करने तथा कार्यालय में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित रखने के भी निर्देश दियें।
डीएम ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के साथ ही जनसमस्याओं को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जायेंगा। लक्ष्य के सापेक्ष योजनाओं की शत-प्रतिशत प्रगति तथा निर्माण कार्यों को समयान्तर्गत पूरा करने का प्रयास रहेंगा। उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा। जनपद में शीघ्र औद्योगिक क्षेत्र स्थापित हों, जिससे रोजगार के अवसर का भी सृजन होंगा। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव निष्पक्ष, सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न करना पहली प्राथमिकता है।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार गोंड, उप जिलाधिकारी आकाश सिंह, प्रबुद्ध सिंह व सौम्य मिश्र एवं क्षेत्राधिकारी मंझनपुर अभिषेक सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।





