तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर,बाइक सवार की मौत,कार सवार कार छोड़कर हो गया फरार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर,बाइक सवार की मौत,कार सवार कार छोड़कर हो गया फरार,

कौशाम्बी जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है,तेज कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, कार की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए,हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई,वही हादसे के बाद कार सवार कार छोड़कर फरार हो गया,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गए है।

घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के कछुवा पावर हाउस के पास की है जहा फतेहपुर जनपद की ओर से आ रही एक तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार जोरदार टक्कर मार दी,टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए,हादसे में बाईक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, हादसे के बाद कार सवार कार छोड़कर फरार हो गया है।

मृतक युवक की पहचान वीरेन्द्र सिंह उर्फ़ छोटू पुत्र बूदा सिंह निवासी मनकापुर के रुप में की गई है, स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची सैनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें