आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली चार गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी/मो0 यासीन

आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम बड़ी कामयाबी मिली है 

संयुक्त टीम ने सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर में एक आटा चक्की में छापा मारकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। दरसरल पुलिस को अवैध रूप से शराब बनाने और उसे बेचने की सूचना मिली। इसपर पुलिस और आबकारी टीम ने संयुक्त रूप से  छापेमारी की।

आबकारी विभाग और पुलिस की छापेमारी में संयुक्त टीम ने कई लीटर मिश्रित शराब बरामद की है। टीम ने 4 लोगों को अरेस्ट भी किया है। पुलिस ने आटा चक्की में चल रहे अवैध शराब के अड्डे से ढेर सारी बोतले, स्टीकर और मिश्रित शराब भी बरामद किया है। पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी राम नाथ सहित 4 लोगों को अरेस्ट किया है।

सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग और पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई है जहा से शराब की बोतले,स्टीकर और अप मिश्रित शराब बरामद किया गया है,सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है,जैसे भी कुछ तथ्य सामने आएंगे उन्ही के आधार पर कार्यवाई की जायेगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें