कौशांबी की अयोध्या चरवा में प्रभुश्री राम ने किया था विश्राम — विनोद सोनकर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी की अयोध्या चरवा में प्रभुश्री राम ने किया था विश्राम — विनोद सोनकर

कौशांबी । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री व सांसद कौशांबी विनोद सोनकर द्वारा कौशांबी विकास परिषद के तत्वाधान में नगर पंचायत चरवा में श्री राम उत्सव 2024 का आयोजन किया गया कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं व राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कर सेवकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में प्रख्यात भजन गायक मिश्रा बन्धु द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रस्तुति करण किया गया तत्पश्चात देश के कोने कोने से आए कवियों ने अपनी कविता के माध्यम से भगवान राम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला । बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विनोद सोनकर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का क्षण बहुत ही भावुक करने वाला पल है आज 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ और अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई इस खुशी की पराकाष्ठा राम भक्तों में देखी जा सकती है अयोध्या से लेकर देश के कोने-कोने गांव- गाँव में गजब का उत्साह है जिधर देखो उधर राम धुन में लोग थिरक रहे हैं इसी कड़ी में हमारा जनपद भी आज राम मय है और क्यों ना हो यहां भगवान श्री राम ने विश्राम किया था और इसीलिए नगर पंचायत चरवा को मैं कौशांबी की अयोध्या नाम से संबोधित करता हूं कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि श्लेष गौतम ,मानक मुकेश , ने अपने कविताओं के माध्यम से स्रोताओं का मन मोह लिया साथी कवियों में अतुल बाजपेई अभय निर्भीक ,कमाल अग्नि ,रोहित चौधरी ने भी एक से बढ़कर एक काव्य प्रस्तुत किये कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाधिकारी कौशांबी सुजीत कुमार पुलिस अधीक्षक कौशांबी चरवा नगर पंचायत अध्यक्ष जगनारायण मिक्की पांडे ,दीपक पांडे पूर्व प्रधान चरवा संदीप मिश्रा, विनय तिवारी आदि सैकड़ो श्रोतागण उपस्थित रहे उक्त आशय की जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी राजेंद्र पांडे  ने दिया है

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें