कौशाम्बी
फत्तेपुर (बेला), नारा में सरकारी अस्पताल की स्थापना के लिए मेरा प्रयास जारी…अजय सोनी
समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में ग्राम फत्तेपुर (बेला) हुई ग्राम चौपाल
समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे आज शनिवार 20 जनवरी को सिराथू ब्लॉक के ग्राम फत्तेपुर (बेला) में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में गांव और आसपास के गांवों के तमाम ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में पार्टी की नेताओं द्वारा पार्टी की नीतियों और सिद्धांतो को लोगों को बताया गया। इस मौके पर लोगों ने अपनी अपनी समस्याएं भी बताई।
इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अजय सोनी ने कहा कि गांव फत्तेपुर् (बेला) एवं नारा के आसपास सरकारी अस्पताल न होने से लोगों को इलाज के लिए परेशानी होती है। आगे कहा कि ग्राम फत्तेपुर (बेला) एवं नारा में सरकारी अस्पताल की स्थापना के लिए मेरे द्वारा प्रयास जारी है। आगे बताया कि ग्राम फत्तेपुर (बेला) एवं नारा में नया सरकारी अस्पताल स्वीकृत होने के लिए मेरे द्वारा पिछले दो साल में दो बार मुख्य चिकित्साधिकारी कौशांबी डॉ सुष्पेंद्र कुमार को ज्ञापन और प्रस्ताव दिया गया है। पूर्व में रहे पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी कौशांबी को भी फत्तेपुर बेला एवं नारा में अस्पताल के लिए साल 2022 में मेरे द्वारा प्रस्ताव दिया गया था। इस क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा शासन को पत्र भी भेजा गया है और ग्राम फत्तेपुर (बेला) एवं नारा में सरकारी अस्पताल के लिए मेरे द्वारा लगातार मुख्य चिकित्साधिकारी से संपर्क किया जा रहा है। इस अवसर पर उधौ श्याम तिवारी, उमेश चंद्र पांडेय, गुड्डू दुबे, छोटेलाल पाल ग्राम प्रधान, छोटेलाल पटेल, बुधराम, जबर मौर्य प्रधान, मनीष कुमार मौर्य, सुरज पटेल, भगवान दास वर्मा, सुरजीत वर्मा, रंजीत सरोज आदि मौजूद रहे।






