पूनम देवी ने पति के निधन के बाद बढ़ाई राम नाम लिखने की मुहिम, लिख डाले कई लाख राम नाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

पूनम देवी ने पति के निधन के बाद बढ़ाई राम नाम लिखने की मुहिम, लिख डाले कई लाख राम नाम,कहा राम नाम की महिमा से अयोध्या में विराज रहे भगवान

अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है,इसके पूर्व भगवान राम को इस स्थान तक पहुंचाने वाले और राम मंदिर की लड़ाई लड़ने वाले भक्तो का कौशाम्बी जिले से गहरा नाता है,राम नाम की महिमा के सहारे अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण और भगवान की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।

कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे के रहने वाली पूनम देवी केसरवानी प्रयागराज में स्थित राम नाम की बैंक की खाताधारक है,पूनम देवी केसरवानी के पति स्वर्गीय हजारी लाल केसरवानी खाली समय में राम नाम लिखते थे,और प्रत्येक दो माह में 21552 राम नाम की पुस्तक को लिख डालते थे,जुलाई 2022 में हजारी लाल केसरवानी का निधन हो गया जिसके बाद उनकी पत्नी पूनम देवी ने राम नाम लिखने की मुहिम को आगे बढ़ाया और राम नाम की पुस्तक लिखनी शुरू कर दी।

पूनम देवी राम नाम लिखकर इसे एकत्रित कर सराय अकिल के एक शख्स को देती है और वह प्रयागराज स्थित सीताराम नाम बैंक में जमा करते है जहा से यह पुस्तक अयोध्या में स्थित राम नाम बैंक में बाकायदा जमा की जाती है और इसकी पासबुक में इंट्री भी होती है।

सीताराम नाम लेखनी बैंक की पूनम देवी सदस्य है,जिन्होंने अब तक लगभग 2 लाख राम नाम इस बैंक में जमा कर चुकी है,यही नहीं राम नाम की कापियां जमा करने के लिए प्रत्येक 6 माह अथवा 1 वर्ष में सराय अकिल के लोग आते है और वहा राम नाम जमाकर बैंक की पासबुक में इंट्री कराते है।

पूनम देवी केसरवानी बताती है कि उनके पति को सराय अकिल के एक लोग आते थे और राम नाम लेखन पुस्तक देकर जाते थे,जब वह पुस्तक भर जाती थी तो उसे वह लेकर जाते थे और प्रयागराज में स्थित सीताराम नाम बैंक में जमा करवाते थे,उन्होंने बताया कि जब वह जीवित थे तब भी उनके साथ राम नाम लिखती थी,जब 06 जुलाई 2022 में उनका निधन हो गया तो इसके बाद से उनकी राम नाम लेखनी की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने राम नाम लिखना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि सीताराम नाम के इस बैंक में उनका राम नाम लिखी हुई पुस्तक जमा कर दी जाती है।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें