राफिया हॉस्पिटल में 19 जनवरी को फ्री कैंप का किया जाएगा आयोजन

कौशाम्बी/मो0 फ़ैज़

मंझनपुर मुख्यालय के समाजवादी पार्टी कार्यालय के सामने राफिया हॉस्पिटल में 19 जनवरी को फ्री कैंप का किया जाएगा आयोजन हॉस्पिटल के एमडी ने दी जानकारी

मंझनपुर मुख्यालय के समाजवादी पार्टी कार्यालय के सामने राफिया हॉस्पिटल में फ्री मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया है, इस बात की जानकारी देते हुए हॉस्पिटल के एमडी सरवर अली ने बताया कि 19 जनवरी दिन शुक्रवार को होने वाले मेडिकल चेकअप कैम्प में खून की जाँच, शुगर, ब्लडप्रेशर सहित तमाम जाँच फ्री में होगी साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को फ्री में दवा दिया जाएगा। इस कैम्प में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ एन सिद्दीकी सहित डॉ डी के मौर्या डॉ सी एस सिंह मौजूद रहकर फ्री इलाज करेंगे। कैम्प सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More