ख्वाजा कड़क शाह का उर्स आज से शुरू होकर 19 जनवरी तक चलेगा –वली अशरफ

कौशाम्बी

14 जनवरी से 19 जनवरी तक होगा ख्वाजा कड़क शाह का 729वां उर्स मेला – वली अशरफऐतिहासिक स्थल कड़ा धाम में पिछले 728 सालों से लगातार होने वाला उर्स मेला इस बार 12 जनवरी से लेकर 19 जनवरी तक रहेगा मेले में विभिन्न प्रकार के आसमानी झूले आकर्षण का केंद्र रहते हैं साथ ही साथ मैजिक शो सर्कस आदि भी मेले के आकर्षण को बढ़ाते हैं मेले में महिलाओं के लिए मीना बाजार एवं स्वादिष्ट व्यंजन की दुकाने भी लगी होती हैं दूर-दराज से आए हुए लोग बाबा खड़क शाह की मजार पर माथा टेकते तथा चद्दर चढ़ाते हैं जिससे उनकी हमेशा मुंह मांगी मुरादें पूरी होती हैं इस ऐतिहासिक मेले में लाखों की संख्या में लोग देश के विभिन्न कोने से आते हैं और मेले का लुफ्त उठाते हुए बाबा खड़क शाह की मजार में इबादत करते हैं। दरगाह के मुतवल्ली वली अशरफ ने बताया की वैसे तो मेला 12 तारीख से लेकर 19 तारीख तक है पर मुख्य रूप से यहां पर तीन दिन ही मेला लगा पता है जिसमें दूर–दराज से लोग आते हैं और मेले का लुफ्त उठाते हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More