देश के भविष्य और तरक्की में नशा सबसे बड़ी रुकावट–पंकज सोनकर

कौशाम्बी

देश के भविष्य और तरक्की में नशा सबसे बड़ी रुकावट– पंकज सोनकर

1- सांसद कौशांबी विनोद सोनकर के पहल पर जनपद के विद्यालयों में चलाया जा रहा नशा मुक्ति अभियान

2 – बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए किया जा रहा जागरूक

कौशांबी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री व सांसद कौशांबी विनोद सोनकर की पहल पर जनपद में पांच दिवसीय कार्यक्रम के माध्यम से नशा मुक्त हो अपनी कौशांबी कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को कार्यक्रम के संयोजक पंकज सोनकर ने डी आर पब्लिक स्कूल भरवारी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर बच्चों को अपने घर परिवार वालों को नशा नहीं करने को प्रेरित करने की शपथ दिलाई तथा भविष्य में नशा को हाथ नहीं लगाएंगे बतौर संयोजक पंकज सुनकर ने कहा कि हमारे देश का उज्जवल भविष्य युवाओं पर टिका होता है अगर देश की युवा पीढ़ी ही गलत रास्ते में जाए थे लगे तो निश्चित ही उनका भविष्य अंधकार में चला जाता है नशा आज हमारे समाज के लिए एक बहुत ही गंभीर समस्या बन चुकी है एक बार नशे की लत अगर किसी को लग जाती है तो उसका व्यक्तिगत व सामाजिक जीवन बर्बाद हो जाता है हम सभी को प्रण लेना है कि ना हम नशा करेंगे ना परिवार में किसी को करने देंगे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ जेपी शर्मा डॉक्टर आकांक्षा डॉक्टर स्वप्निल वी स्कूल प्रबंधक संजय उपाध्याय सहित छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More