कौशाम्बी पुलिस कार्यालय में आयोजित की गई साईबर कार्यशाला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में साईबर क्राइम के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने एक कार्यशाला आयोजित की।जिसमें थाना प्रभारियों सहित तमाम पुलिस कर्मियों को साईबर विशेषज्ञ डॉ रक्षित टण्डन ने साईबर क्राइम से जुड़े तमाम तरह के मामलों की जानकारी दी और इनसे बचने के तरीके बताए।इस कार्यशाला का फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण किया गया जिसे लगभग एक लाख लोगों ने देखा।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य साईबर फ्रॉड के तरीकों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।जिससे लोग सावधानी से ऑनलाइन शॉपिंग,ऑनलाइन पेमेंट करें और अनजान लिंक ,अनजान कॉल और फर्जी एप्प से दूर रहें और ठगी से बच सकें।डॉ रक्षित टण्डन ने बताया कि अगर किसी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी होती है तो तुरंत साईबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई जाए।कार्यशाला में मौजूद पुलिस कर्मियों को एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सर्टिफिकेट प्रदान किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें