कौशाम्बी
मल्टी मीडिया फोन देकर छात्र-छात्राओं को बनाया स्मार्ट स्टूडेंट- कल्पना सोनकर
सिराथू तहसील के श्रीमती कृष्णा देवी महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया. बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर रही. उन्होंने स्टूडेंट्स को फोन देकर सरकार की उपलब्धियां बताई. अध्यक्ष के मुताबिक प्रदेश सरकार स्टूडेंट्स को केवल शिक्षा से नहीं बल्कि समाज ही आत्याधिक तकनीकी से जोड़ कर स्मार्ट स्टूडेंट तैयार कर रही है.
सायरा स्थित श्रीमती कृष्णा देवी महाविद्यालय में रविवार को 350 छात्र-छात्राओं को मल्टीमीडिया फोन का वितरण किया गया. फोन पाने वाले बच्चों में बीए बीएससी व तकनीकी शिक्षा के स्टूडेंट्स शामिल रहे. कालेज में हुए एक सादे समारोह में शिरकत कर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने स्टूडेंट्स को फोन दिया. इस दौरान बच्चो स्मार्ट फोन पाकर प्रफुल्लित दिखाई पड़े.
जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने बताया, भाजपा की सरकार ने देश प्रदेश में सकारात्मक माहौल बना कर शिक्षा के क्षेत्र में कई बदलाव किये है. जिसमे प्रमुख है बच्चो को रोजगार परख शिक्षा की पद्धति से जोड़ना. इसके अलावा विकास की दौड़ में छात्र छात्राए बदलती दुनिया में पीछे न रह जाए इसके लिए अत्याधुनिक शिक्षा की विधा से उन्हें जोड़ने का काम किया जा रहा है. उन्होंने स्टूडेंट्स से अपील करते हुए कहा कि स्मार्ट फोन का सदुपयोग कर अपने जीवन का सुधार करे. ताकि उनका जीवन देश समाज के लिए एक आदर्श बनकर सामने आये.






