नगर पालिका भरवारी में तैनात अधिशासी अधिकारी को सस्पेंड किया गया

कौशाम्बी

वित्तीय अनियमितता के आरोप में शासन ने नगर पालिका भरवारी ईओ सुनील मिश्रा को किया सस्पेंड,

लकौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी के अधिशासी अधिकारी सुनील मिश्रा को शासन ने वित्तीय अनियमितता के आरोप में सस्पेंड कर दिया है,शासन ने डीएम कौशाम्बी के पत्र के आधार ईओ को सस्पेंड किया है,ईओ सुनील मिश्रा पर मैन पावर सप्लाई में अनियमितता का आरोप लगा है,वही विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी की शिकायत सभासदों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित सीएम योगी से की थी,जिसके बाद शासन ने ईओ सुनील मिश्रा को सस्पेंड कर दिया है।

ईओ सुनील मिश्रा की शासन से जारी विशेष पत्र पर नगर पालिका परिषद भरवारी में तैनाती हुई थी,जब से ईओ सुनील मिश्रा भरवारी में तैनात हुए तभी से इसके ऊपर सभासद विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत कर रहे थे, जिसके चलते नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और सभासदों में खींचतान शुरू हो गई थी,आपसी खींचतान के चलते ईओ सुनील मिश्रा की शिकायत सभासदों ने डिप्टी सीएम सहित सीएम योगी से भी की थी।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए इसकी जांच शासन ने डीएम कौशाम्बी से कराई और डीएम की आख्या के पत्र के आधार पर शासन से भरवारी ईओ सुनील मिश्रा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।ईओ सुनील मिश्रा के सस्पेंड होने की खबर जैसे ही सभासदों को मिली तो उनके खुसी की लहर दौड़ पड़ी।वही ईओ के चाहने वालो के चेहरे पर मायूसी दिखाई पड़ रही है।

भरवारी नगर पालिका से पहले सुनील मिश्रा मंझनपुर नगर पालिका में तैनात थे और वहां पर भ्रष्टाचार के आप भी इन पर लगे थे लेकिन पहुंच लंबी होने के चलते उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी मंझनपुर नगर पालिका से ट्रांसफर होने के बाद कुछ ही दिनों बाद नगर पालिका मंझनपुर में फिर से ट्रांसफर करवा लिया था गैर जनपद में 10 से 15 दिन ही यह तैनात थे

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More