कौशाम्बी
मरहूम हाजी रहीम बक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का अटसराय में हुआ उद्घाटन
विकास खंड कड़ा के अटसराय गांव में सोमवार को मरहूम हाजी रहीम बक्स मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन हुआ , उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया , उद्घाटन मैच परास बनाम पथरावा के बीच खेला गया , इस मौके पर टूर्नामेंट के आयोजकों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत फूल माला पहनाकर किया। इस मौके पर मो नफीस उर्फ राजू ने कहा कि क्रिकेट खेल में हमेशा संघर्ष करने की सीख मिलती है। खेल से न सिर्फ शारीरिक बल्कि बौद्धिक क्षमता का भी विकास होता है। इस मौके पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष मो नफीस उर्फ राजू , अबरार खान, मो हासिम , सचिन केसरवानी , प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार मौर्य , शाहिद अली , ब्रजेंद्र यादव , राजेंद्र प्रसाद , बृजेश यादव , पूर्व प्रधान रमेश पाल सिंह , करन सिंह यादव , धर्मेंद्र कुमार , सुरेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे । आज के मैच में परास की टीम ने पथरवा की टीम को हरा कर उद्घाटन मैच में शुरुआत किया।विजेता टीम को जिला पंचायत अध्यक्ष ने शील्ड देकर सम्मानित किया। 






