कौशांबी जिले में एक युवक ने 25 लाख की लॉटरी की लालच में युवक नद खेत बेचकर 18 लाख रुपए गवा दिए। साइबर अपराधी ने लॉटरी का झांसा देकर उसे कई महीनों से से पैसा ऐंठता रहा। जब युवक काफी दिन बीत जाने उसकी लॉटरी नही लगी तो युवक ने उसके नम्बर पर काल किया लेकिन साइबर अपराधी ने अपना नम्बर स्विच ऑफ कर बंद कर लिया। युवक काफी परेशान हुए तब युवक ने थाना में पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस की है.पुलिस ने शिकायत मिलते ही जांच में जुट गई है।
सैनी कोतवाली के बनपुकरा गांव के रहने वाले गोविंद सिंह पटेल ने बताया कि 1 अप्रैल को उसे एक अनजान व्यक्ति ने काल करते हुए कहा कि उसकी 25 लाख की लॉटरी लगी है इसके लिए उसे 3200 भेजने होंगे इसके बाद धीरे-धीरे साइबर शातिर ने युवक से धीरे धीरे कर 18 लाख रुपये ऐंठ लिया। युवक ने 25 लाख की लालच में युवक ने अपना खेत 6 लाख 25 हजार की व दूसरा खेत 3 लाख 25 हजार का बेच डाला। जब युवक ने शातिर के नंबर पर काल किया तो उसका नम्बर बन्द था। युवक ने बार – बार उस नम्बर पर प्रयास करता रहा लेकिन मोबाइल ऑफ रहा। जब पीड़ित युवक थक गया तो सैनी कोतवाली में पहुच कर मामले की शिकायत की है पुलिस ने मामले को गंभीरता लेते हुए जांच साइबर क्राइम थाना को सौप कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
मामले में सैनी इंस्पेक्टर चंद्र कुमार शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत मिली थी , इसकी जानकारी साइबर सेल के अधिकारियों को दिया गया और मामले की जांच पड़ताल कर दी गई है।








