कौशाम्बी
कौशांबी में लगातार कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। ताजा हादसा पश्चिमशरीरा कोतवाली के कुआंडीह गांव के समीप देखने को मिला। यहां कोहरे के कारण गुरुवार की शाम को कोहरे की वजह से ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
पश्चिमशरीरा कोतवाली के बक्शी का पूरा गांव निवासी मंजय (25) अपने दो साथी छोटू व सचिन के साथ गुरुवार शाम को पश्चिमशरीरा बाजार गया था। तीनों लोग बाइक से वापस ओसा गांव आ रहे थे। कुआडीह गांव के पास कोहरा होने की वजह से अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान मंजय को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों को उपचार के बाद जिला अस्पताल से एसआरएन अस्पताल प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। युवक की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।








