फर्रुखाबाद
संजय कुमार सिंह जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रधान मंत्री
नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा और उत्साहवर्धन से स्व. अटल बिहारी बाजपेई जी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर मनाए जा रहे सुशासन दिवस पर जेल में कटे फटे पुराने कंबलों से कैदियों द्वारा बनाए जा रहे “काऊ कोट” बसेली गांव स्थित गौशाला में रह रहे गौवंश को सर्दी से बचाने के लिए 100 नग काऊ कोट गायों को पहना कर गुड चना खिला कर जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद ने सपत्नीक कल्पना मुकुंद के साथ मिलकर गौ सेवा की गई। जेल अधीक्षक ने बताया कि आज सुशासन दिवस पर निस्वार्थ सामाजिक कार्यों के अंतर्गत सपत्नीक गौसेवा की गई । जेल अधीक्षक ने बताया कि गौसेवा करके उन्हे खुशी और आत्मीय संतोष मिलता है साथ ही उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जब से उनके गौसेवा कार्य का उल्लेख अपने “मन की बात ” कार्यक्रम में निस्वार्थ सेवा भाव से गौसेवा किए जाने के निमित किया गया है तब से निरंतर वह इसी प्रकार गौसेवा कर रहे है।






