एसबीआई के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक ने एसबीआई ब्रांच का किया निरीक्षण

कौशाम्बी

एसबीआई के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक ने एसबीआई ब्रांच का किया निरीक्षण

फतेहपुर जोन के क्षेत्रीय मुख्य प्रबंधक मयंक कुमार गोयल और मुख्य प्रबंधक जमा एवं मूल समवर्ती के शैलेंद्र जी क्षेत्रीय कार्यालय फतेहपुर ने आज स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया देवीगंज ब्रांच में निरीक्षण किया। निरीक्षा के दौरान शाखा प्रबंधक कृष्णानंद और कैशियर मनोज कुमार ,फील्ड अफसर चंदन कुमार मौजूद रहे। इसके बाद क्षेत्रीय मुख्य प्रबंधक मयंक जी ने गंगा प्रसाद साहू इंटर कॉलेज में कैंप का आयोजन कराया था इस कैंप में इंटर कॉलेज की प्रबंधक रमेश कुमार साहू के साथ बैठकर बताया कि स्कूल में जो अध्यापक तैनात हैं जो उनकी सैलरी दी जाती है उस मसले पर बात किया की नगदी ना देकर स्कूल का जो स्टाफ है उनका सैलरी एकाउंट देवीगंज की स्टेट बैंक शाखा में खुलवा दिया जाए। और अध्यापकों की सैलरी उनके खाते में भेजी जाए इसके अलावा स्टेट बैंक द्वारा एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ,एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस की तमाम स्कीम में चल रही है और लोन संबंधित जो भी समस्या हो वह मैनेजर से मिलकर बात कर सकता है व्यापारियों के लिए भी कई स्कीम में है जो व्यापारी, व्यापार कर रहे हैं वह इन स्कीमों का बैंक मैनेजर से मिलकर लाभ उठाएं तमाम सरकारी योजनाएं भी चलती हैं जिस पर सब्सिडी भी सरकार द्वारा मिलती है और छोटे दुकानदार बड़े व्यापारियों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। जिससे व्यापारी बिजनेस करके आगे बढ़ रहा है और स्टेट बैंक आफ इंडिया द्वारा व्यापारियों को हमेशा साथ लेकर चलने का काम किया है तो एसबीआई द्वारा तमाम स्कीमें है उन स्कीमों का लाभ उठाएं स्टेट बैंक में खाता खुलवाए। किसानों के लिए केसीसी फिर भी कैंप लगाकर गांव-गांव में किसानों का रेट दिया जा रहा है और यह री सरकार द्वारा 7% पर दिया जाता है अगर खाता सही चलता रहता है तो इस खाते पर भी सरकार द्वारा 3% की सब्सिडी दी जाती है तो इस प्रकार किसान को सिर्फ सालाना 4% ब्याज पर ऋण मिल जाता है। किसान जो साहूकारों से ब्याज पर पैसा लेते थे उसमें वह महीने में 5 से 6% ब्याज देते थे लेकिन सरकार किसानों के प्रति काम कर रही है और किसानों को ऋण भी सस्ते ब्याज पर उपलब्ध करा रही है

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More