विकसित भारत संकल्पयात्रा” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

ग्राम पंचायत-रामपुर सुहेला,भरसवां, महगांव, रेही, बेरौचा, रक्सौली, बड़नपुर कादीपुर इचौली, इब्राहिमपुर, सैयदसरावां, बूंदा, जुगराजपुर एवं कोल्हुआ में आज आयोजित हुआ “विकसित भारत संकल्पयात्रा” कार्यक्रम

जनपद की ग्राम पंचायत-रामपुर सुहेला, भरसवां, महगांव, रेही, बेरौचा, रक्सौली, बड़नपुर कादीपुर इचौली, इब्राहिमपुर, सैयदसरावां, बूंदा, जुगराजपुर एवं कोल्हुआ में “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के अन्तर्गत वर्चुअल माध्यम से लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया तथा उपस्थित ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना।
“विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में बैंक के स्टॉल के माध्यम से कृषकों की ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, केसीसी एवं लोन से सम्बन्धित अन्य समस्याओं का निस्तारण किया। किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वैकल्पिक उर्वरकों यथा-नैनो यूरिया के विषय में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग एवं कृषि विभाग आदि विभागों के स्टॉल भी लगायें गयें। “मेरी कहानी मेरी जुबानी” के तहत विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों ने योजना के लाभ से जीवन में आये परिवर्तन एवं उन्नति का अनुभव सभी से साझा किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री जी का रिकार्ड किया गया संदेश भी सुना।

—————————

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें