कौशाम्बी
शैखे ए मिल्लत मिशन टीम कौशांबी यूनिट की जानिब से गरीबों में बांटे जाएंगे इस साल भी गर्म कपड़े
खलीफा ए हुज़ूर ताजुश शरिया हूज़ूर शैख़े मिल्लत हज़रत अल्लामा मुफ़्ती खुशनूद आलम एहसानी रज़वी क़ाज़ी-ए-शहर व मुफ़्ती आज़म कौशाम्बी की सरपरस्ती और *हाफ़िज़ राहत खान रज़वी की सदारत में* इस साल भी गरीबों और ज़रूरत मंदों में गर्म कपड़े,कंबल,रजाई,स्वेटर आदि का वितरण किया जाएगा। तहरीक के अध्यक्ष हाफ़िज़ राहत खान रज़वी ने बताया कि हम इस गर्म कपड़े बांटने का काम पूरी ठंडी इन शा अल्लाह करेंगे।तहरीक के सरपरस्त हज़रत मौलाना मुहम्मद मियां क़ादरी साहब ने कहा कि हमारी कोशिश है कि जहां तक हो सके कोई भी गरीब इस सर्द मौसम में ठंड से परेशान न हो।
तंज़ीम के निगराँ हाफ़िज़ ज़हीर साहब ने बताया कि ये काम तंजीम पिछले कई वर्षों से पूरे ज़िला में अलग अलग जगहों पर कैंप लगा कर करती आ रही है । तहरीक के पेज से हर तहसील के जिम्मेदारों के नंबर की सूची जारी करदी गई है जो भी ज़रूरत मन्द हैं वो अपने इलाक़े के निगरा से संपर्क कर के कपड़ा बैंक कैंप के पते पर आकर अपना मन पसंद कपड़ा ले जा सकते हैं,अगर किसी ज़रूरत मन्द को आने में दिक्कत हो तो वो ज़िम्मेदारों को कॉल करें हमारी तंज़ीम का सदस्य कपड़ा ज़रूरत मन्द के घर तक पहुंचाने की कोशिश करेगा। और साथ ही साथ हम ऐसी बस्तियों में भी जाएंगे जहां ज़रूरत मन्द मौजूद हों।
इस मौके पर तंज़ीम के सदस्य में हाफ़िज़ शाहनवाज़,मोहम्मद आमिर,मोहम्मद राशिद,मोहम्मद गुफरान,मोहम्मद नदीम,अहमद हसन हाफ़िज़ लईक साहब सरताज साहब उमर साहब हाफ़िज़ ज़ुल्फ़िकार साहब मौलाना गुलाम यजदानी साहब हाफिज मोनिस साहब कौसर खान अशरफ खान हाफिज दिलशाद साहब मुफ्ती साजिद साहब मुफ्ती मुनाफ साहब मुफ़्ती रज़ी उल्ला साहब आदि ज़िम्मेदारान मौजूद रहेंगे।






