सांसद के प्रयास से कौशांबी को दो अंडर ब्रिज की मिली सौगात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

सांसद के प्रयास से कौशांबी को दो अंडर ब्रिज की मिली सौगात

1- रेल मंत्रालय ने जारी की धनराशि
2- चायल विधानसभा के मर्दानपुर व निधियावा गांव में बनेंगे अंडर ब्रिज

कौशांबी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री व कौशांबी सांसद विनोद सोनकर के प्रयास से जनपद के चायल विधानसभा के मर्दानपुर व निंदियावा गांव में अंडर ब्रिज( भूतल पुल) की स्वीकृति रेल मंत्रालय भारत सरकार ने प्रदान कर दी तथा निर्माण के लिए धनराशि भी जारी हो चुकी है बता दें कि उक्त गांव के लोग काफी समय से ब्रिज की मांग कर रहे थे सांसद विनोद सोनकर ने क्षेत्र के लोगों की मांग को संज्ञान में रखते हुए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णो से मिलकर क्षेत्र की जनता की समस्या से वाकिफ कराते हुए मांग पत्र सौंपा और अंडर ब्रिज की मांग रखी जिस पर रेल मंत्रालय ने दोनों ग्राम सभा में अंडर ब्रिज बनाए जाने का निर्णय लिया उक्त बात की जानकारी होते ही क्षेत्र की जनता के बीच में काफी हर्ष व खुशी का माहौल है उक्त आशय की जानकारी संसद के मीडिया प्रभारी राजेंद्र पांडे ने दी

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें