कौशाम्बी
कड़ा कडा धाम थाना क्षेत्र के अलीपुर जीता के पास ऑटो व कार की भिडंत में ऑटो में सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि ऑटो में सवार चार लोग जख्मी हो गए हादसा देख आसपास मौजूद लोगो ने पुलिस को खबर कर घायलों को नजदीक के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया , उधर कार चालक मौके से फरार हो गया , सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कार्यवाही में जुट गई है ।
बताया जाता है की सैनी कोतवाली क्षेत्र के थुलगुला निवासी संतोष पुत्र राम आधार शुक्रवार की शाम ऑटो में सवारी लेकर देवी गंज की ओर जा रहा था ऑटो चालक जैसे ही कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अलीपुर जीता के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार कार से ऑटो की भिडंत हो गई हादसे में ऑटो में सवार फतेहपुर जनपद के थारियाव थाना क्षेत्र के बहरामपुर निवासी मुस्तकिम पुत्र मोबिन 37 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि फतेहपुर जनपद निवासी नफीस पुत्र रफीक 40 वर्ष जो पत्नी नजमा 36 वर्ष , पुत्री जोमा 14 वर्ष , जारा 4 वर्ष के साथ ऑटो में सवार होकर अपनी ससुराल सिराथू जा रहे थे हादसे में जख्मी हो गए । हादसे के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को खबर कर घायलों को इलाज के लिए नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया , मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्यवाही में जुट गई है , उधर कार चालक मौके से फरार हो गया , हादसे की खबर पर मृतक के घर में कोहराम मच गया ।








