किसानों की समस्याएं की अनदेखी हुई तो होगा आंदोलन…अजय सोनी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

खाद, बिजली, पानी और विद्युत बिल माफी को लेकर सकिपा का जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे शनिवार को पार्टी के तमाम कार्यक्रताओं एवं किसानो ने पार्टी नेता अजय सोनी की अगुवाई में जिला मुख्यालय मंझनपुर में जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर मुख्यमंत्री को संबोधित एक सात सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से किसानो की खाद, बिजली, पानी और बिजली बिल माफी जैसी समस्यायों एवं मांगो के समाधान की मांग की गई।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को समर्थ किसान पार्टी के तमाम कार्यकर्ता एवं किसान डायट मैदान मंझनपुर में इकठ्ठा हुए और बैठक की। बैठक में किसानो की तमाम समस्यायों एवं मांगो को लेकर चर्चाएं हुईं। इस अवसर पर पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा की मौजूदा सरकार में किसानो की समस्यायों की अनदेखी हो रही है जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे कहा कि किसानों की समस्यायों की अनदेखी हुई तो आंदोलन होगा।

इसके बाद जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं किसानो ने कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर किसानों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को प्रदेश के मुख्यमंत्री कि संबोधित एक सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

सौपे गए ज्ञापन मे किसानो के निजी नलकूप का बकाया बिजली बिल सहित बिजली बिल माफ करने, नहरों एवं रजबहों में रोस्टर से टेल तक जलापूर्ति करने, 18 घंटे रोस्टर से विद्युत आपूर्ति करने, समितियों से किसानो की पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की आपूर्ति करने, धान क्रय केंद्रों पर बिना कमीशन प्रत्येक वैरायटी के धान क्रय करने, नहरों एवं रजबहों की सिल्ट सफाई की उच्च अधिकारियों की टीम गठित कर जांच कराने एवं नकली खाद बीज की दुकानों पर छापेमारी कर समुचित कार्यवाही करने जैसी मांगे शामिल थीं। ज्ञापन में लिखित समस्यायों एवं मांगो पर समुचित कार्यवाही नही होने पर धरना प्रदर्शन और आंदोलन करने की प्रदर्शनकारियों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट से बात कही। इस मौके पर सुरजीत वर्मा, रंजीत सरोज, वेद प्रकाश यादव, पृथ्वीपाल सिंह, देवमुनि सिंह, भगवानदीन वर्मा, सुरेश दुबे, राजकुमार साहू, अतुल प्रजापति, गुलबिया देवी, जय लता त्रिपाठी, माया पांडेय आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें