पुलिस मुडभेड़ में रेप पीड़िता के हत्यारे को लगी गोली,साथी गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

यूपी के कौशाम्बी में हुई रेप पीड़िता की निर्मम हत्या के आरोपियों से एसओजी व पुलिस टीम की कछार में मुडभेड़ हो गई।महेवाघाट थाना क्षेत्र के रामनगर की तराई में मुल्जिमों के छुपे होने की सूचना पर एसओजी व पुलिस टीम ने घेरा बन्दी की खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।जवाबी गोलीबारी में एक आरोपी को तीन गोली लगी है जबकि उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।घायल को उपचार के लिए पुलिस ने जिलाचिकित्सालय में भर्ती कराया है।मुडभेड़ की सूचना पर आला अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे।
Vo — बता दे कि महेवाघाट थाना क्षेत्र के ढेरहा गांव में रेप पीड़िता की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई थी।जिसमें मां की तहरीर पर पुलिस ने 4 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था।मामले में एडीजी जोन प्रयागराज भानु भास्कर व आईजी रेंज चन्द्र प्रकाश ने गांव पहुंच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी।साथ ही एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।जिस पर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी व पुलिस की टीमें लगा रखी थी। जिनकी बुधवार को मुख्य आरोपी अशोक से मुडभेड़ हो गई।अशोक के पैर में गोली लगी है जबकि उसका साथी गुलाब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने इनके कब्जे से आला कत्ल कुल्हाड़ी सहित दो तमंचा व भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें