उज्ज्वला योजना की मुफ्त गैस के लिए भरवारी में चल रहा बायोमेट्रिक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उज्ज्वला योजना की मुफ्त गैस के लिए भरवारी में चल रहा बायोमेट्रिक,लाभार्थियों की लगी लंबी लाइन

यूपी के कौशाम्बी जिले के उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सरकार दीपावली पर एक मुफ्त गैस दे रही है,मुफ्त गैस के लिए उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को पहले बायोमेट्रिक कराना पड़ेगा,जिसके लिए गैस एजेंसी पर लाभार्थियों की लंबी लाइन लगी हुई है,बायोमेट्रिक कम्पलीट हो जाने और एक गैस रिफिल का भुगतान कर खरीदने वाले लाभार्थियों के खाते में 24 घंटे में गैस की कीमत ट्रांसफर हो जायेगी।

कौशाम्बी इंडेन गैस सर्विस भरवारी में लगभग 13 हजार उज्ज्वला योजना के लाभार्थी पंजीकृत है,यह गैस कनेक्शन 2016 से 2020 के बीच हुए है उनका बायोमेट्रिक कर उन्हे दीपावली की मुफ्त गैस रिफिल दी जानी है।

कौशाम्बी इंडेन गैस सर्विस भरवारी के गौरव केसरवानी ने बताया कि 2016 से 2020 के बीच जो भी उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन हुए है उन सभी का बायोमेट्रिक कर उन्हे सरकार द्वारा दीपावली पर एक गैस रिफिल मुफ्त देने की प्रक्रिया चल रही है,उन्होंने बताया कि हमारी एजेंसी में लगभग 13 हजार उज्ज्वला योजना के लाभार्थी है जिसका बायोमेट्रिक किया जा रहा है,लगभग 400 लाभार्थियों का प्रतिदिन बायोमेट्रिक किया जा रहा है,पिछले दस दिनों में 4 हजार से अधिक लाभार्थियों का बायोमेट्रिक किया जा चुका है,जल्द ही सभी का बायोमेट्रिक कंपलीट कर उन्हे योजन से लाभान्वित किया जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें