कौशाम्बी जिले में पड़ोसी से विवाद के दौरान महिला ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर ही चाकू चला दिया जिससे युवक गंभीर घायल हो गया,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया गया,पुलिस ने परिजनो की शिकायत पर महिला को अरेस्ट कर लिया और जांच में जुट गई है।
घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सरीफपुर गांव की है जहा की एक महिला का पड़ोस के युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया,विवाद के दौरान महिला ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार कर दिया,चाकू लगने से युवक के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट आ गई,खून बहता देख उसके परिजन दौड़े और पुलिस को सूचना दी,सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए जिल अस्पताल भेजा जहा से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
वहीं महिला का कहना है कि वह युवक मेरे घर आया था और मेरे घर आने के बाद वह मुझे उठकर गोदी में मेरे कमर ले गया और मेरे साथ जोर जबरदस्ती करना चाहता था जब मैं तैयार नहीं थी तो मुझे परेशान कर रहा था उसे वक्त मेरे घर में कोई नहीं था और मैं उसकी लगातार विरोध कर रही थी लेकिन वह मान नहीं रहा था। इसके बाद मैंने हां कर दिया और किचन जाकर वहां से चाकू ले आई और चाकू को तकिया के नीचे रख दिया था उसने बोला की कपड़े उतारो मैंने उससे कहा तुम पहले कंबल के अंदर छुप जाओ फिर मैं कपड़े उतारती हूं वह अपना कपड़ा उतार चुका था इसके बाद मैं विरोध किया और सेल्फ डिफेंस में मैंने उसके प्राइवेट पार्ट पर चाकू मार दिया जिसके बाद वह घायल हो गया वह मेरा रेप करना चाहता था इसलिए मैंने उसे कोई प्राइवेट पार्ट पर चाकू मारा है मुझे भरोसा है कि मुझे न्याय मिलेगा।
परिजनों की तहरीर पर मंझनपुर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे महिला को मंझनपुर पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जो भी सच्चाई है इस आधार पर कार्यवाही की जाएगी
वही इस घटना के बारे में सीओ मंझनपुर अभिषेक कुमार ने बताया कि परिजनो की तहरीर पर महिला को अरेस्ट कर लिया गया है,चाकू बरामद कर लिया गया है,महिला से पूछताछ की जा रही है,जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाई की जायेगी।








