यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का 28 नवंबर से शुभारंभ, अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ

यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का 28 नवंबर से शुभारंभ, अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार

 

यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के शुभारंभ का ऐलान हो गया है। 28 नवंबर से इसकी शुरुआत होगी। इस दौरान अनुपूरक बजट भी पास कराया जाएगा। योगी सरकार का प्रयास है कि लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में रुके विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। इसके लिए शीतकालीन सत्र में अनुपूरक बजट पास कराने की तैयारी है। कहा जा रहा है कि यह सत्र एक हफ्ते चल सकता है। सीएम योगी ने गुरुवार को अयोध्या में इस बारे में जानकारी भी दी। माना जा रहा है कि पहले दिन केवल विधायक आशुतोष टंडन के निधन पर शोक जताने के बाद सत्र स्थगित हो जाएगा।
शीतकालीन सत्र में अनुपूरक बजट पास कराया जाएगा, साथ ही कई विधेयक भी मंजूर कराए जाएंगे। सत्र के पहले दिन समूचा सदन अपने दिवंगत सदस्य आशुतोष टंडन ‘गोपालजी’ को श्रद्धांजलि देगा। भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन की गुरुवार को मृत्यु हो गई। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इसमें कई अहम योजनाओं के लिए पर्याप्त रकम का इंतजाम योगी सरकार करेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को अयोध्या में हुई कैबिनेट बैठक में विधानमंडल सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि यह सत्र लगभग एक हफ्ते का होगा। इससे पहले 27 नवंबर को सर्वदलीय बैठक होगी। असल में विधानमंडल का पिछला सत्र इसी साल सात अगस्त को शुरू हुआ था और 11 अगस्त की बैठक के बाद अनिश्चिकाल के लिए स्थगित हो गया था।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें