नाबालिग से रेप के आरोप में जिला जेल में निरुद्ध बंदी की हार्ट अटैक से मौत,परिजनो में मचा कोहराम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

नाबालिग से रेप के आरोप में जिला जेल में निरुद्ध बंदी की हार्ट अटैक से मौत,परिजनो में मचा कोहराम,

यूपी के कौशाम्बी जिला जेल में रेप और पाक्सो एक्ट में निरुद्ध बंदी की हार्ट अटैक से मौत हो गई,बंदी की हालत जेल में खराब हुई तो जेल प्रशासन उसे जिला अस्पताल ले आया जहा डाक्टर ने बंदी को मृत घोषित कर दिया।जेल प्रशासन ने इसकी सूचना परिजनो को दी तो परिजनो में कोहराम मच गया।पुलिस ने बंदी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

पिपरी थाना क्षेत्र के निजामपुर पुरैनी गांव का रहने वाला राजू पासी पुत्र राम प्रसाद उम्र लगभग 33 वर्ष नाबालिग के अपहरण और रेप के मामले में जिला जेल में निरुद्ध था,राजू पासी को शनिवार को सुबह जेल में सीने में दर्द हुआ तो डॉक्टर ने उसका इलाज किया लेकिन दर्द में आराम नही मिला तो उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बंदी राजू पासी की मौत से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया,आनन फानन में जेल प्रशासन ने पुलिस और परिजनो को इसकी सूचना दी,परिजनो को सूचना मिलते ही वह जिला अस्पताल आ गए और रोने बिलखने लगी,जेल प्रशासन की सूचना पर पहुंची मंझनपुर थाना पुलिस ने राजू पासी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।वही राजू की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें