कौशांबी
कड़ाधाम कोतवाली इलाके में पखवारे भर पहले हुई पुलिस मुठभेड़ का मामला दिन ब दिन तूल पकड़ता जा रहा है। आजाद अधिकार सेना ने सोमवार को मामले की शिकायत मनवाधिकारी आयोग से करते हुए प्रकरण की जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बताया कि कड़ाधाम कोतवाली इलाके में 2 अक्टूबर 2023 को पुलिस पुलिस मुठभेड़ पूरी तरह से फर्जी है। पुलिस ने तमगा पाने के लिए युवक को घर से लेकर मुठभेड़ का खाका तैयार किया था। इस प्रकरण में कथित रूप से पकड़े गए चार अभियुक्त में मोबीन अहमद का एक सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सामने आया है जो 30 सितंबर 2023 को रात लगभग 10:00 बजे का बताया गया है. इस सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में मोबीन अहमद को तीन वर्दी और एक सादे में पुलिस वाले घर से ले जा रहे हैं। इससे साफ है कि युवक को गिरफ्तार करने के बाद उसके साथ मुठभेड़ की गई है। इसी प्रकार दूसरे अभियुक्त शोएब का भी एक सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सामने आया है जो 2 अक्टूबर दिन का है जिसमें शादी पुलिस वाले शोएब को पकड़ कर ले जा रहे हैं। अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इन सीसीटीवी रिकॉर्डिंग से पुलिस द्वारा किए गए दावे प्रथम दृष्टया असत्य दिखते हैं और यह मुठभेड़ फर्जी प्रतीत होता है। सोमवार को उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को इस प्रकरण की जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की है।








