उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय रोड-शो/रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

सांसद ने उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय रोड-शो/रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

 

जनपदवासियों को “श्री अन्न” (मोटे अनाज) का उपयोग, बढ़ावा एवं अधिकाधिक उत्पादन करने के प्रति किया गया जागरूक

 

सांसद विनोद कुमार सोनकर ने कृषि विभाग द्वारा आयोजित उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम वर्ष 2023-24 योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय रोड-शो/रैली को डायट मैदान से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली डायट मैदान से तहसील मंझनपुर तक निकाली गई। रैली के माध्यम से जनपदवासियों को “श्रीअन्न” (मोटे अनाज) का उपयोग करने, मोटे अनाज को बढ़ावा देने एवं मोटे अनाज का अधिक से अधिक उत्पादन करने के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सुजीत कुमार, उप कृषि निदेशक सतेन्द्र तिवारी एवं जिला कृषि अधिकारी मनोज गौतम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें